Holi Skin Care Tips : नमस्कार दोस्तों, सबसे पहले आपको होली की हार्दिक शुभकामनाएं, आज आपका दिन खुशियों और गुलाल से भरा हुआ हो। तो इसी सबके बीच होली का त्योहार खुशियों और उमंगो का खाज़ाना लेकर आता हैं। इस दिन रंग भरे उत्सव को मनाते हैं और आपस की लड़ाई झड़गे को दूर करते हैं और मिलकर होली मनाते हैं। लेकिन कुछ लोग को अपने त्वचा को लेकर चिंता बनी होती हैं कि कही गहरे रंगो से उनकी त्वचा ना खराब हो जाए तो ऐसे में कुछ लोगो को रंग भी नुकसान कर देता हैं। तो आज के इस आर्टिकल मे हम आपको इसी बारे मे बताएंगे कि आखिर होली के रंगो मे रंगने के बाद भी आप अपने त्वाचा हो पहले जैसे कैसे रख सकते हैं। क्या नुस्खें अपनाएं जिससे आपकी त्वचा मे बिल्कुन असर ना पड़ें।

Glowing Skin Care Tips
आज के इस आर्टिकल में हम आपको होली के रंगो से चहरे पर नुकसान ना होने के तीन घरेलू नुस्खे बताऊँगी, जिसे आप अपना कर बेफिक्र होकर होली खेल सकते हैं और खुशियां मना सकते हैं। तो दोस्तो अगर आप भी चाहते हैं कि होली का रंग आपकी त्वचा पर ना चढ़ें? निम्नलिखित बिन्दुओं पर ध्यान दें –
नारियल का तेल का उपयोग
- नारियल का तेल : तो आपको होली खेलने से पहले अपने पूरे शरीर पर नारियल का तेल लगा लेना हैं। आपको बता दे नारियल तेल मे विटामिन E भरपूर मात्रा मे पाया जाता हैं। नारियल का तेल त्वचा पर एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता हैं। इससे रंग त्वचा के भीतर तक नही पहुंचा हैं, इसके अलावा आप अपने बालो मे भी नारियल का तेल इस्तमाल करले ताकी आपके बाल भी रूखे ना पड़ें।
सरसो का तेल का उपयोग
- सरसो का तेल : यह नुस्खा दादी का नुस्खा हैं जो आपको रंगो से छुटकारा दिलाएंगे। जी हाँ अगर आप होली के रंगो से बचना चाहते हैं तो आप सरसो का तेल का भी इस्तमाल कर सकते हैं, जो कि दादी-नानी का पुराना नुस्खा हैं, जो कि आपके त्वचा पर किसी प्रकार का नुकसान नही पहुंचा पाएंगे।
एलोवेरा जेल का उपयोग
- एलोवेरा जेल : होली के रंगो से बचने के लिए एलोवेरा जेल एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन हैं। एलोवेरा जेल मे विटामिन C और विटामिन E भरपूर मात्रा मे पाए जाते हैं। ये जेल आपके त्वचा को सुरक्षित रखता हैं और आपके चेहरे को भी नुकसान नही पहुचाता हैं।
इन सभी आसान तरीको के नुस्खे अपना कर आप इस होली बेफिक्र होकर होली खुशियों से मना सकते हैं। तो दोस्तो आपको हमारे तीन नुस्खे कैसे लगे कॉमेन्ट बॉक्स मे कॉमेन्ट करके जरूर बताएं।